अलवर: नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू

अलवर: नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू

अलवर: कोविड-19 महामारी को देखते हुए शहर में मगलवार को नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। जिसमे नगर परिषद आयुक्त सोहन सिंह नरूका ओर उनकी टीम द्वारा अभियान चलाया गया। जो कि मुख्य बाजार चुडी मार्केट में व्यपारीयो द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाया हेतु व्यपारीयो को समझाइश की गई। साथ ही हॉपसर्कस, घंटाघर, काशीराम चौराहा एवं रोड नं. 02 से भगत सिंह सर्किल तक रोड पर रखे सामान को हटाया गया तथा भविष्य में सड़कों व मार्गों पर रखें अतिक्रमण नहीं करने सम्बंधित हिदायत दी गई। उक्त कार्यवाही के दौरान सीईओ कोतवाली, मुख्य सफाई निरीक्षण अतिक्रमण निरोधक अधिकारी, सहायक अभियंता नवीन मीणा इत्यादि मौजूद थे। जिसमे बिना मास्क एवं केरिंग चार्ज के रूप में 7700/- रु. की पेलंटी वसूल की गई।