कोरोना: संक्रमित चिकित्सा मंत्री ने आरयूएचएस अस्पताल में वार्डों का दौरा किया
जयपुर: कोरोना पॉजिटिव आए प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने मंगलवार को आरयूएचएस अस्पताल के परिसर में स्थित विभिन्न वार्डों का दौरा किया। वहां भर्ती मरीजों से कुशलक्षेम पूछी। उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। चिकित्सा मंत्री शर्मा ने आरयूएचएस में कोविड दे केयर सेंटर का दौरा कर वहां उपचार ले रहे मरीजों से बातचीत की। इसके अलावा ऑक्सीजन प्लांट का भी दौरा किया। इस दौरान सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल सुधीर भंडारी, आरयूएचएस के अधीक्षक अजीत सिंह सहित कई चिकित्सक और अधिकारी मौजूद रहे।


