धारदार हथियार से बेटे और पिता पर हमला पिता की मौत बेटे गंभीर घायल
अलवर: दिन दहाड़े कुछ लोगो ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी और उसके मृत व्यक्ति के बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटान अलवर जिले के मालाखेड़ा के बालेटा गांव की हैं। जब बाप और तीनों बेटे खेत पर काम कर रहे थे। उसी समय कुछ लोगो ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीनों बेटे घायल हो गए। जिसमें से दो को गंभीर हालत में अलवर रैफर किया गया। घटना के वक्त सभी खेत पर काम कर रहे थे।
मालाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि बालेटा गांव में रहने वाले धर्मी अपने खेत में बेटों के साथ तारबंदी करने में लगा था। उसी समय गांव में कुछ लोग बोलेरो कार में आए। आते ही धर्मी और उसके बेटों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे धर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। महेंद्र और हरिओम गंभीर हालत में अलवर में रेफर कर दिया है।


