हाथरस की ज्यादती पीड़िता के परिवार काे न्याय व आराेपियाें काे सजा दिलाने सड़काें पर उतरे युवा
यूपी हाथरस में पीड़िता के साथ गैंगरेप और इसके बाद उसकी माैत के मामले में सीकर के लाेग भी उद्वेलित हैं। युवा सड़काें पर उतर आए हैं और ज्ञापन देकर पीड़ित परिवार काे न्याय तथा आराेपियाें काे फांसी देने की मांग की जा रही है। विराेध के इसी क्रम में शिवसिंहपुरा में गुरुवार काे सैकंडों छात्र सड़क पर उतरे और जघन्य अपराध के दाेषियाें काे फांसी देने की मांग रखी। इस दाैरान जितेंद्र सैन, मिथलेश शर्मा, विकास काेलीवाल, गाेपाल ढाका, भवानी आदि माैजूद रहे। कांग्रेस ऑफ साेशल वेलफेयर संघ के जिलाध्यक्ष हजारीलाल स्वामी के साथ पदाधिकारियाें ने ज्ञापन साैंपकर दरिंदों काे फांसी देने की मांग रखी। डीएएसएफआई के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप भादवासी, कृष्णकुमार कटराथल व रवि वर्मा ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन साैंपकर पीड़ित परिवार काे न्याय दिलाने की बात कही।
कुम्हार महासभा की ओर से जिलाध्यक्ष पवन हाेदकासिया के नेतृत्व में ज्ञापन साैंपकर हत्यारों काे फांसी और पीड़ित परिवार काे दाे कराेड़ की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई। बसपा के जिलाध्यक्ष दयानंद कुलदीप के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर काे ज्ञापन दिया गया। इस दाैरान प्रदेश सचिव धर्मसिंह तानांन, बामसेफ जिला संयोजक मखनलाल दायमा, धीरेंद्र वर्मा, नंदकिशाेर आदि माैजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद के जिला सचिव नरेंद्र ढीकिया के नेतृत्व में जिला कलेक्टर काे ज्ञापन देकर मामले में दाेषियाें और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियाें पर कार्रवाई की मांग रखी गई।
श्री राष्ट्रीय चामुंडा सेना संस्था के जिलाध्यक्ष कृष्णा सिंह खिराेड़ की अगुवाई में माेमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस माैके पर धर्मेंद्र सिंह निर्वाण, वीरेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, गाैरव सिंह, माेहित परिहार माैजूद रहे। ब्लाॅक सेवादल अध्यक्ष रविकांत तिवाड़ी के नेतृत्व में अंहिसा सर्किल पर कैंडल जलाकर घटना के प्रति विराेध जताया गया। इस दाैरान सुरेंद्र त्रिहन, प्रदीप मिश्रा, कुलदीप आजाद, सुरेश पारीक, रमजान जानी उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत सांवलाेदा धायलान में जाट समाज के जिलाध्यक्ष नरेंद्र धायल के साथ कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर दाेषियाें काे सजा देने की मांग की।
कटराथल में शहीद नाैरंगलाल नेहरा के शहीद स्मारक तक सैंकड़ाें युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। इस दाैरान प्रकाश भामू, महेश हुड्डा, ताराचंद नेहरा, विजय, जयवीर गढ़वाल, राजू ढाका व विजेंद्र ने पीड़ित परिवार काे न्याय दिलाने का संकल्प लिया। ब्राेदर्स ग्रुप ने कल्याण सर्किल पर कैंडल जलाकर दाेषियाें काे कड़ी सजा दिलाने की मांग रखी। इस माैके पर जिलाध्यक्ष प्रीतम जाखड़, राेहित, पवन, नवरत्न व नरेंद्र आदि माैजूद रहे।


