ठेकेदार ने साथी की पत्नी से किया रेप वीडियो बनाकर धमकाता रहा, पति को आपबीती बताकर मामला करवाया दर्ज
विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। पति के ठेकेदार ने ही रेप कर अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने के नाम पर रेप करता रहा। अब पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया है।
सीकर के रींगस पुलिस थाना अधिकारी मदन लाल कड़वासरा ने बताया कि ग्रामीण इलाके की विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि 21 जुलाई 2021 को आर्य समाज में शादी की थी। शादी के बाद पति टाइल मार्बल का काम करने के लिए मध्य प्रदेश चला गया। विवाहिता को भी अपने साथ ले गया। महिला के पति के काम पर जाने के बाद उसका ठेकेदार सुवालाल उर्फ अशोक उसके कमरे पर आने लगा और विवाहिता से अपनी पत्नी बनकर रहने और पति को मारने के लिए दबाव बनाने लगा।
पति और ठेकेदार में हुआ झगड़ा
विवाहिता ने पति को सारी बात बताई। उसके पति का ठेकेदार से झगड़ा हो गया। कुछ दिनों बाद ठेकेदार ने उसके पति से माफी मांग ली और दुबारा ऐसी गलती नहीं करने का वादा किया। विवाहिता और उसके पति ने घर से भागकर शादी की थी तो वापस भी नहीं आ सकते थे। इसी का फायदा उठाकर ठेकेदार ने विवाहिता के साथ जबरदस्ती की और उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
विवाहिता ने पति को बताई सारी बात
18 नवंबर 2021 को विवाहिता और उसके पति राजस्थान आ गए। ठेकेदार को इस बात का पता चलने पर कुछ लोगों को उनके पीछे लगा दिया। 9 दिसंबर को ठेकेदार ने विवाहिता के फोन पर बात करके उसकी बताई हुई जगह पर आने के लिए कहा। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डर से विवाहिता ठेकेदार के बताई गई जगह पर गई। ठेकेदार ने अपनी बहन के घर ले जाकर विवाहिता के साथ फिर से दुष्कर्म किया और पहले का बनाया हुआ वीडियो भी दिखाया। जिसके बाद विवाहिता गुमसुम रहने लगी। ऐसे में जब पति ने कारण पूछा तो पूरा घटनाक्रम बताया। फिलहाल पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
satveer 

