राणा प्रताप सागर बांध में डूबे एक छात्र का शव 30 घंटे बाद मिला, दूसरे की तलाश जारी
परमाणु बिजलीघर रावतभाटा की कॉलोनी 2 छात्र बांध के गेट से निकले पानी के तेज बहाव में चंबल नदी में बह गए थे। 30 घंटे बाद बुधवार काे एक छात्र गर्वित झमदानी का शव मिला। गर्वित परमाणु बिजलीघर के सीनियर वैज्ञानिक अधिकारी संजय झमतानी का बेटा था। काेटा एसडीआरएफ टीम ने शव ढूंढा।गने से 8 मरीजों की मौत (ये भी पढ़ें )
अहमदाबाद के Covid-19 अस्पताल में आग लगने से 8 मरीजों की मौत (ये भी पढ़ें )
बह 6 बजे से एसडीआरएफ टीम, स्थानीय गोताखोराें ने तलाशी अभियान शुरू किया। शाम 4.30 भैंसरोड़गढ़-देवपुरा के बीच चंबल किनारे शव तैरता मिला। डीएसपी धनफूल मीणा, सीआई राजाराम गुर्जर ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवा दिया है। उल्लेखनीय है कि दोनों छात्र 7 छात्रों के साथ जन्मदिन मनाने चूलिया फॉल के पहले चट्टान पर एकत्र हुए थे। राणा प्रताप सागर बांध का एक गेट कोटा में पानी देने के लिए खोला गया। सायरन बजाया पर छात्र बाहर निकलते इससे पहले 2 छात्र बह गए। इसमें राजस्थान परमाणु बिजलीघर के इंजीनियर संजय झमतानी का पुत्र गर्वित झमतानी और घनश्याम जैन का बेटा गौरांग शामिल है। सातों छात्र सुरक्षित हैं। 17 वर्ष के यह दोनों छात्र 12वीं कक्षा पास कर चुके हैं।


