तालाब में डुबाे रखे थे ड्रम, आबकारी की टीम ने 103 ड्रम से 5150 लीटर शराब जब्त की, 5 आरोपी गिरफ्तार

तालाब में डुबाे रखे थे ड्रम, आबकारी की टीम ने 103 ड्रम से 5150 लीटर शराब जब्त की, 5 आरोपी गिरफ्तार

आबकारी विभाग के दल ने बुधवार काे चीरवा के पास पुराेहिताें का तालाब क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 103 ड्रम में भरी 5150 लीटर कच्ची शराब या उत्तेजित वाश काे नष्ट कर पांच अभियुक्ताें काे गिरफ्तार किया।

राम मंदिर महोत्सव मनाया गया(ये भी पढ़ें )

सहायक आबकारी अधिकारी लाेकेश जाेशी ने बताया कि ओमप्रकाश पुत्र दाैलतराम गमेती, भैरूलाल पुत्र लसीराम गमेती, दुर्गाशंकर पुत्र बदा गमेती, नाेजीराम पुत्र वसना गमेती और उदयलाल पुत्र राज्या गमेती काे गिरफ्तार किया। माैके से 63 बाेतल हथकड़ शराब भी जब्त की।