थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों से प्रतिबंध हटाए जाने की मांग
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानान्तरण पर प्रतिबंध हटाने एवं आवेदन पत्र भरवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को राजस्थान शिक्षक संघ युवा के जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी व ब्लाक अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री के नाम एसडीएम ललित मीणा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि राजस्थान सरकार की पहली घोषणा थी कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानान्तरण प्राथमिकता के साथ किए जाएंगे।
वर्तमान सरकार द्वारा तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानान्तरण को रोककर अन्य शिक्षकों के स्थानान्तरण के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं, जो तृतीय श्रेणी शिक्षकों के साथ भेदभाव कर अन्याय किया जा रहा है। शिक्षक संघ की मांग है कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानान्तरण शीघ्र खोलकर आवेदन पत्र भरवाए जाए। इस मौके पर नमन गोयल, ललित कुमार, मनोज कुमार, शिवचरन, संजय, इन्द्रसिंह आदि मौजूद थे।


