परीक्षा में सिलेबस आएगा पूरा, एडमिट कार्ड आज से डाउनलोड करें, 60 परीक्षा केंद्रों की सूची हुई जारी की

परीक्षा में सिलेबस आएगा पूरा, एडमिट कार्ड आज से डाउनलोड करें, 60 परीक्षा केंद्रों की सूची हुई जारी की

महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक एवं स्नातकोत्तर फाइनल ईयर की परीक्षाएं 23 सितंबर से आयोजित की जाएंगी, जिसमें पूरे सिलेबस से प्रश्न पूछे जाएंगे। किंतु कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा समय में एक घंटे की कटौती की जाने के कारण प्रश्न हल करने की संख्या में भी घटा दी गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके पांडे ने बताया कि सिलेबस में 30 प्रतिशत की कमी का प्रावधान अगले वर्ष 2021-22 की परीक्षा में किया जाएगा।

इस साल की परीक्षा में पूरे सिलेबस से प्रश्न आएंगे। किंतु इस बार कोरोना को देखते हुए पांच में से केवल तीन प्रश्न करने की छूट दी गई है। साथ ही खंड वार की अनिवार्य समाप्त कर दी गई है। यानी किसी भी सेक्शन से तीन प्रश्न हल करने हैं। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी रविवार को दोपहर 12 बजे बाद से एडमिट कार्ड अपलोड कर सकेंगे।

इस बार कालेज से एडमिट कार्ड लेने की बाध्यता को भी समाप्त कर दिया गया है। प्रत्येक एडमिट कार्ड में विश्वविद्यालय ने कोरोना गाइडलाइन को प्रिंट कराया है। साथ ही परीक्षा संबंधी निर्देशिका भी छपवाई है, जिससे बदली हुई व्यवस्थाओं को विद्यार्थी आसानी से समझ सके। इसके बाद भी वेबसाइट पर परीक्षा संबंधी संपूर्ण जानकारी और हेल्प डेस्क का नंबर दिया गया है।

60 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी
महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय ने शनिवार की शाम परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी कर दी है। इसमें यूजी के लिए 47 और पीजी विद्यार्थियों के लिए 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें स्नातक परीक्षार्थियों में बीए की परीक्षा 47, बीएससी की 19 और बीकाम की परीक्षा 8 केंद्रों पर होगी। साथ ही स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें छात्राओं को सेल्फ कालेज अथवा निकटतम परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने की सुविधा का ध्यान रखा गया है।