यूआईटी अब उदयपुर विकास प्राधिकरण:38 महीने से खाली पड़ा है उदयपुर यूआईटी का पद, यूडीए के पहले अध्यक्ष के लिए नेता फिर जुटे लॉबिंग में

यूआईटी अब उदयपुर विकास प्राधिकरण:38 महीने से खाली पड़ा है उदयपुर यूआईटी का पद, यूडीए के पहले अध्यक्ष के लिए नेता फिर जुटे लॉबिंग में

राजस्थान के बजट में उदयपुर को विकास प्राधिकरण बनाए जाने के बाद अब उदयपुर के कांग्रेसी नेताओं की उम्मीदें और बढ़ गई है। उदयपुर यूआईटी अब उदयपुर विकास प्राधिकरण हो जाएगा। ऐसे में इसके अध्यक्ष पद का कद और भी ज्यादा बढ़ेगा। यूआईटी में जहां आरएएस अधिकारियों को सचिव बनाया जाता है, वहीं विकास प्राधिकरण बनने के बाद आयुक्त का पद होता है। ऐसे में आईएएस को यह जिम्मेदारी दी जाती है। राजस्थान में अब तक सिर्फ जयपुर, अजमेर और जोधपुर में ही विकास प्राधिकरण था। अब उदयपुर और कोटा भी इस फेहरिस्त में जुड़ गए हैं।