फालना में दिनदहाड़े गोली मारकर रेलवे एजेंट की हत्या, 35 सैकंड में सीने-पीठ पर 5 फायर

फालना में दिनदहाड़े गोली मारकर रेलवे एजेंट की हत्या, 35 सैकंड में सीने-पीठ पर 5 फायर

पाली: फालना में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने चाय की होटल पर बैठे रेलवे टिकट एजेंट 35 साल के कानसिंह पुत्र घीसूसिंह रावणा राजपूत की गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी। इसके बाद वे इंडस्ट्रीयल एरिया से होते हुए फरार हो गए। पता चला है कि आरोपियों ने कुल 6 राउंड फायर किए।

इंदिरा रसोई योजना पर भाजपा का निशाना (यह भी पढ़ें)

वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी राहुल कोटोकी भी पहुंचे। घटना के बाद एक कांस्टेबल ने पीछा भी किया था, मगर वे हाथ नहीं लगे। आरोपियों के चेहरे सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुए हैं।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बच्चे की मौत:अलवर में एसडीएम की गाड़ी ने सड़क किनारे दादी संग खड़े 7 साल के बच्चे काे रौंदा (यह भी पढ़ें)

पुलिस के अनुसार फालना में मोबाइल की दुकान के साथ ही रेलवे टिकट एजेंट का काम करने वाला कानसिंह रावणा राजपूत गुरुवार दोपहर को अपने कुछ साथियों के साथ खालसा पेट्रोल पंप के पास चाय की होटल पर बैठा था। इस दौरान बाइक पर पहुंचे दो युवकों ने अन्य लोगों को पिस्टल का डर दिखाते हुए भगा दिया। बाद में कानसिंह के सीने तथा पीठ पर धड़ाधड़ गोलियां बरसाते हुए उसकी हत्या कर वहां से फरार हो गए।

इंदिरा रसोई का डीग में हुआ शुभारंभ ₹8 में मिलेगा हर व्यक्ति को भरपेट भोजन (यह भी पढ़ें)

आरोपियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक दुकान की शटर पर भी फायर किया। घटना के बाद दोनों आरोपी उसी बाइक से इंडस्ट्रीज एरिया में होते हुए सुमेरपुर की तरफ फरार हो गए। मृतक का शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा।