खनन माफिया:अवैध खनन राेकने के लिए बजरी वाहनाें का समय निर्धारित करने की तैयारी में खान विभाग

खनन माफिया:अवैध खनन राेकने के लिए बजरी वाहनाें का समय निर्धारित करने की तैयारी में खान विभाग

जयपुर: अवैध बजरी खनन की राेकथाम के लिए खान विभाग बजरी से भरे ट्रकाें की वजन तुलाई और ई रवन्ना काटने के लिए समय निर्धारित कर सकता है। सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक समय निर्धारण पर विभागीय स्तर पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में किसी भी समय निर्णय लिया जा सकता है।दुसरे विभागाें के सहयाेग से खान विभाग नागाैर में रियांबड़ी क्षेत्र में इस तरह की व्यवस्था पर काम हाे रहा है। इसी काे नजीर मानते हुए विभाग ये निर्णय ले सकता है। रियांबडी क्षेत्र में कांटाें का कॉमर्शियल रूप से लैंडयूज चेंज करने व विभागों से रजिस्ट्रेशन काे लेकर भी नाेटिस दिए गए है।