भाजपा ग्रामीण मंडल डीग की नवनियुक्त कार्यकारिणी की परिचय बैठक का आयोजन किया गया
खबर डीग भरतपुर संवाददाता मुकेश जांगिड़
डीग: आज भाजपा ग्रामीण मंडल डीग की नवनियुक्त कार्यकारिणी की परिचय बैठक ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा के संयोजन एवं बरिष्ठ कार्यकर्ता व मंडल महामंत्री श्री निरंजन सिंह बरौली चौथ की अध्यक्षता में सोशल डिस्टनसिंग का पूर्ण पालन करते हुए जय श्रीराम स्कूल अऊ में आयोजित की गई। मीटिंग के प्रारंभ में सभी पदाधिकारियों ने मा भारती एवं परम श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की छवि पर माल्यार्पण किया पुष्प अर्पित किए व दीप प्रज्वलित कर उनके श्री चरणों मे प्रार्थना की!
मंडल अध्यक्ष शर्मा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का दुपट्टा ओढा कर और माला पहनाकर सम्मान किया एवं संगठन में रहकर निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए पार्टी की रीति नीति के अनुरूप पार्टी कार्यक्रमो को आगे बढाने का संकल्प दिलाया! साथ ही मंडल स्तर पर पार्टी से ज्यादा से ज्यादा युवा जोड़ने के कार्यक्रम, मंडल के प्रत्येक बूथ पर पार्टी की सदस्यता अभियान का कार्यक्रम डीग क्षेत्र की ज्वलन्त समस्याओं जैसे स्वास्थय, पानी, विजली, सड़क इत्यादि को उच्च स्तर पर प्रमुखता से उठाने एवं समाज के गरीव, वंचित, दिव्यांग, विधवा महिला एकल परिवारों को चिन्हित कर केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर लाभ दिलाने के इत्यादि कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर चलाने के सम्बंध में विचार साझा किए।
बैठक में सभी पदाधिकारी सम्मलित हुए व आमजन हित में अपने अपने सुझाव व विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर युवा कार्यकर्ताओं ने बृक्षारोपण किया व कार्यक्रम के अंत मे मंडल अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
Mukesh jangid 

