कोविड पॉजिटिव रहे स्टूडेंट्स के लिए जेईई मेन आज

कोविड पॉजिटिव रहे स्टूडेंट्स के लिए जेईई मेन आज

जेईई मेन 1 से 6 सितंबर के बीच हो चुकी है और परिणाम भी 11 सितंबर को जारी भी हो गया है। इस दौरान कोविड पॉजिटिव स्टूडेंट्स को परीक्षा देने से रोक दिया था। ऐसे स्टूडेंट्स की परीक्षा 24 सितंबर को है। इसकी सूचना ई-मेल, फोन के माध्यम से स्टूडेंट्स को दी गई है तथा प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं।

एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि कोविड पॉजिटिव स्टूडेंट्स के लिए बीई/बीटेक की परीक्षा सुबह 9 से 12 और बीआर्क का पेपर दोपहर 3 से 6 बजे तक रखा गया है। इन स्टूडेंट्स के नए प्रवेश पत्र भी जेईई-मेन वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स को परीक्षा शुरू होने के 1 घंटा पहले रिपोर्टिंग करने को कहा गया है। स्टूडेंट्स को सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भरकर ले जाना होगा।