छावनी फ्लाईओवर पर चलती वैन में आग लगी, खाक हुई

Aug 26, 2020 - 02:43
Aug 26, 2020 - 02:22
छावनी फ्लाईओवर पर चलती वैन में आग लगी, खाक हुई

कोटा: छावनी फ्लाईओवर पर मंगलवार काे चलती वैन में आग लग गई। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस दाैरान दाेनाें ओर ट्रैफिक राेक दिया, जिससे जाम लग गया। फायर कंट्रोल रूम से इकबाल मोहम्मद ने बताया कि चलती वैन में आग की सूचना मिलने पर एक दमकल काे तुरंत भेजा गया। टीम मौके पर पहुंची ताे वैन में भीषण आग लगी हुई थी।

करंट से बालिका झुलसी, मुआवजे के लिए प्रदर्शन (यह भी पढ़ें)

ऐसे में उन्हें आग बुझाने में करीब एक घंटे का समय लग गया। वैन मालिक इश्तियाक ने बताया कि वैन में बिस्किट रखे थे। उन्होंने वैन में एलपीजी का गैस किट भी लगा रखा था। ऐसे में जब उन्हे गैस लीक हाेने का पता चला, तब तक वैन ने आग पकड़ ली थी। जब आग बढ़ती हुई नजर आई ताे उन्होंने इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग काे दी।

फायर... जिस पर गोली चलाई वह बचा बुआ के घर आए किशोर के आर-पार (यह भी पढ़ें)

एराेड्रम से कोटड़ी चौराहे पर लगा जाम
वैन में आग बुझाने का काम करते समय पुलिस के द्वारा पुलिस पर से वाहनाें के आवागमन काे बंद कर दिया गया था। ऐसे में एरेाड्रम से कोटड़ी चौराहे तक जाम जैसी स्थिति हाे गई। करीब एक घंटे से तक बुझाने के दाैरान काफी जाम लग गया था। इससे वाहन मालिकाें काे काफी परेशानियाें का सामना करना पड़ा।