सेवर जेल में चल रहे मोबाइल बैंक का किया पर्दाफाश
भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर।केन्द्रीय कारागृह सेवर में अवैध वस्तुऐं (मादक पदार्थ, मोबाईल, चार्जर) पहुंचाने वाले गैंग का पर्दाफाश। कारागृह प्रहरी, एक युवती ब
अन्य युवक गिरफ्तार। 30 ग्राम अवैध गांजा, लाँक लगने वाली सफेद पोलीथिन की कुल 97 छोटी खाली थैली, एक मिट्टी की सुल्फी व तीन मोबाईल बरामद।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम सेवर कारागृह प्रहरी रामनिवास गुर्जर पुत्र मलखान सिहं गुर्जर निवासी बडी बाखर गुर्जरपाडा हिण्डौनसिटी थाना कोतवाली हिण्डौनसिटी जिला करौली, सुभाष पुत्र ऊदल सिहं जाट निवासी गाँव नगला बरेला थाना चिकसाना तथा कुमारी नीतू पुत्री लखन सिंह जाट निवासी गुदावली थाना नदबई बताये गए। थानाधिकारी थाना सेवर रामकिशन यादव ने 22 अगस्त को सेवर जेल के समीप दबोचा था तीनो को। बरामद नशे की खेप ब मोबाइलो को गिरफ्तार युवक ब युवती ने जेल में अंदर पहुचाने के लिए किए थे जेल प्रहरी के सुपुर्द।
Mukesh jangid 
