सीबीएसई पूरक परीक्षा केंद्र पर एक रूम में 12 परीक्षार्थी ही बैठेंगे
सीबीएसई की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं के विद्यार्थियों की पूरक परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गईं। पूरक परीक्षाएं सुबह 10:30 से 1.30 तक 29 सितंबर तक होंगी। जिले के 95 विद्यार्थी इस पूरक परीक्षा में बैठेंगे। पहले दिन सीनियर सेकेंडरी कक्षा की विभिन्न विषयों की पूरक परीक्षा आयोजित की गई जिसमें 50 में से 49 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और एक अनुपस्थित रहा।
कोरोना के खतरे को देखते हुए परीक्षा केंद्र पर एक रूम में 12 विद्यार्थी बैठाए गए, जिसमें प्रत्येक कतार में तीन-तीन विद्यार्थी ही बैठे। जिले के जिन विद्यार्थियों का परिणाम पूरक रहा है, उनका सीबीएसई ने जिला मुख्यालय पर सेंट पीटर्स उच्च माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र रखा है।
विद्यालय के सहायक केंद्र अधीक्षक केदार शर्मा ने बताया कि पूरक परीक्षा में इस बार 95 विद्यार्थी बैठेंगे, जिनमें 10वीं के 37 और 12वीं के 58 विद्यार्थी पूरक परीक्षा देंगे। मंगलवार को 12वीं कक्षा की अर्थशास्त्र, गणित, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान व लेखाशास्त्र विषय की पूर्व परीक्षा हुई, जिसमें 50 में से 49 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।
परीक्षा के दौरान जो परीक्षार्थी ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल, मास्क, सेनेटाइजर नहीं लाया, उन्हें परीक्षा केंद्र पर ही दिया गया। सोशल डिस्टेंसिंग की पूरी पालना की गई, जिसके तहत एक कमरे में 12 परीक्षार्थी बैठे गए। बुधवार को दसवीं की पूरक होगी।


