डेटिंग एप पर लड़की बन रिटायर्ड बुजुर्ग काे लगाई 32 लाख की चपत
एक डेटिंग एप पर महिला से दोस्ती करने के झांसे में आकर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने 32 लाख रुपए गंवा दिये। ठग ने खुद काे लडकी बताकर कुछ दिन बुजुर्ग से बातें की और फिर मिलने का झांसा देकर कुल 32.28 लाख रुपए ठग लिये। पीडित विनाेद कुमार रिटायर्ड है। जिसने 1 अगस्त काे साइबर सेल में रिपाेर्ट दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने आराेपी पिपरी, परिषद शाला महाराष्ट्र निवासी मयूर विजय राव तलवेकर (23) काे गिरफ्तार किया है।
पहले 1000 की मदद मांगी फिर 32.28 लाख रुपए ठग लिए
थानाधिकारी सुरेन्द्र पंचाेली ने बताया- आरोपी ने खुद काे लड़की बताकर मिंगल डेटिंग एप पर रिटायर्ड बुजुर्ग से दाेस्ती की। इसके बाद वाॅट्सएप पर फर्जी फाेटाे लगाकर चैटिंग की। लाॅकडाउन में काराेबार में घाटा बताया, बुजुर्ग काे मिलने का झांसा भी दिया। पहले 1 हजार रुपए मदद मांगी। कई बार ~32.28 लाख ठगे।
साइबर क्राइम टीम ने अकाउंट सीज करके माेबाइल लाेकेशन ट्रेस कर आरोपी को दबोचा
रिपाेर्ट दर्ज हाेने के बाद पुलिस ने आराेपी के बैंक खाते काे सीज कराया। जिसमें 25 लाख रुपए थे। जांच में सामने आया है कि वह करीब 7 लाख रुपए निकलावा चुका था। इसके बाद पुलिस ने माेबाइल लाेकेशन, खाता डिटेल के आधार पर बदमाश काे पकड लिया। पुलिस ने माेबाइल, 2 सिम, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड बरामद किये हैं। आराेपी मार्केटिंग का काम करता है।


