स्मार्ट सिटी में मसाला चाैक भी हाेगा स्मार्ट, 1.43 कराेड़ की लागत से तैयार हाेगा मसाला चाैक
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत वैशाली नगर राेड स्थित अरबन हाट बाजार में नवनिर्मित मसाला चाैक जल्द ही शहरवासियाें काे एक से बढ़कर एक जायकेदार व्यंजन पराेसने के लिए तैयार हाेने जा रहा है। जयपुर के तर्ज पर निर्मित इस मसाला चाैक का तकरीबन 90 फीसदी काम पूरा हाे चुका है। शेष काम जाेराें पर है, जाे कि दिसंबर तक पूरा हाे जाएगा।
नए साल में मसाला चाैक की साैगात मिलेगी, यह अपने आप में अजमेर संभाग का पहला ऐसा सरकारी फूडकाेर्ट हाेगा जिसमें 100 से ज्यादा लाेगाें के बैठने के लिए पर्याप्त स्पेस हाेगा। मसाला चाैक कैशलेस हाेगा और इसमें स्क्रीन टच सिस्टम से ग्राहक ऑर्डर कर सकेंगे। ग्राहकाें द्वारा फूड क्वालिटी की रेटिंग की जा सकेगी।


