कोरोना काल में लें रेनबाे डाइट; इम्युनिटी बढ़ेगी, वजन भी नियंत्रित रहेगा

कोरोना काल में लें रेनबाे डाइट; इम्युनिटी बढ़ेगी, वजन भी नियंत्रित रहेगा

काेराेना काल में डाइट का महत्व काफी बढ़ गया है। एक्सपर्ट्स के अनुसार काेराेना काल में रेनबाे डाइट फायदेमंद साबित हाे सकती है। रेनबो डाइट से मतलब आपके आहार में शामिल अलग-अलग रंग की सब्जियों और फलों से है। रेनबो डाइट में अधिकतर खाद्य पदार्थ प्लांट बेस्ड होते हैं और इनके रंग इंद्रधनुष जैसे ही होते हैं। इस डाइट में इतने रंग होने के कारण ही इसे रेनबो डाइट कहा जाता है। इसके सेवन से सभी जरूरी पाैष्टिक तत्व मिलते हैं, जिससे इम्युनिटी बढ़ती है। साथ ही वजन भी नियंत्रण में रहता है।

ऐसे समझें अलग-अलग रंग की सब्जियाें व फलाें के फायदे

रेड : लाल रंग के फलाें और टमाटर, तरबूज, रसभरी, लाल मिर्च, स्ट्रॉबेरी, गुलाबी अंगूर में फाइटोकेमिकल्स होते हैं। इन खाद्य पदार्थों में एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं और यह आपको प्रोस्टेट कैंसर और मधुमेह सहित कुछ बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
ऑरेंज : इस रंग के खाद्य पदार्थों में एंटी ऑक्सिडेंट हमारे डीएनए को फ्री रेडिकल डैमेज को रोकने में मदद करते हैं। इस रंग के खाद्य पदार्थों में जीएक्सैंथिन, फ्लेवोनोइड्स, लाइकोपीन, पोटेशियम, विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन होते हैं। इनमें गाजर, संतरा, नींबू, शकरकंद, पपीता, कद्दू, कटहल शामिल हैं।
यैलो : अनानास, संतरा, नींबू और पपीता जैसे खाद्य पदार्थ पाचन के लिए अच्छे माने जाते हैं। ये सूजन को कम करते हैं। इन खाद्य पदार्थों में ब्रोमेलैन और पपैन जैसे एंजाइम होते हैं जो कई तरह के लाभ देते हैं।
ग्रीन : पालक, गोभी, सरसों का साग, मटर, केला, अजवाइन, कीवी, हरे सेब, ब्रोकली काे स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। ये विटामिन, खनिज, पोटेशियम, फाइबर और एंटी ऑक्सिडेंट से भरपूर हैं। ये पोषक तत्व प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देते हैं, वजन कम करने में मदद करते हैं और पेट के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं।
पर्पल और ब्लू : इस कलर के खाद्य पदार्थाें में पर्पल फूल गोभी, पर्पल गोभी, बैंगनी कली, बैंगन, ब्लूबेरी, क्रैनबेरी शामिल हैं। ये सभी एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर हैं, जो आपके मस्तिष्क और हार्ट के लिए फायदेमंद होते हैं। ये शरीर में सूजन को कम कर सकते हैं।
व्हाइट : इस रंग के फल और सब्जियां हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं। केले, फूलगोभी, आलू, प्याज, लहसुन सूजन को कम करने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने, हाई ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने और कैंसर से बचाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

रेनबो डाइट से मिलते हैं ये पाैष्टिक तत्व

  • ऐसी डाइट में विटामिन सी, कैरोटिनॉयड, राइबोफ्लेविन और फॉलिक एसिड पाए जाते हैं।
  • अधिकांश फल और सब्जियों में पानी और फाइबर की मात्रा बहुत और इनकी कैलोरीफिक वैल्यू कम होती है।
  • कई हरी सब्जियां आयरन से भरपूर होती हैं। मेथी के पत्तों में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा पोटेशियम और मैग्रीशियम की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है।
  • फल और सब्जियों में फाइटोकेमिकल्स नामक यौगिक होते हैं, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेट्री और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के गुण होते हैं, जो अच्छी हेल्थ और हाई क्वालिटी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देते हैं।