खूबसूरत तस्वीर का चिंताजनक सच, आरजिया के पास कोठारी नदी में भरा दूषित पानी
दूषित रसायनों वाला पानी:खूबसूरत तस्वीर का चिंताजनक सच, आरजिया के पास कोठारी नदी में भरा दूषित पानी
किसी समय शहर की लाइफ लाइन रही कोठारी नदी अब नाला बनकर रह गई। बरसात अच्छी हो जाए तो इसमें कुछ दिन बहाव आज जाता है। बाकि साल के ज्यादातर दिन यह नदी नाला बनी रहती है। आबादी क्षेत्र से गुजरती नदी में नाले गिरते हैं तो आबादी के बाहर उद्योगों का दूषित रसायनों वाला पानी इसके लिए अभिशाप बनता है।
फैक्ट्रियों का दूषित पानी गैरकानूनी तरीके से नदी में बहा देते है। इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है आसपास के गांव वालों को। इलाके का भूजल दूषित हो गया। लोग यह पानी पीए तो बीमार होते हैं। मवेशियों को पिलाने या खेतों में सिंचाई लायक नहीं रहा। इस बात पर अक्सर विवाद होते हैं। आरजिया के पास नदी के गढ्डों में दूषित पानी भरा है। इस नीले-काले पानी से कई टापू उभरे हुए हैं।


