करंट से बालिका झुलसी, मुआवजे के लिए प्रदर्शन

करंट से बालिका झुलसी, मुआवजे के लिए प्रदर्शन

भीलवाड़ा: अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व क्षेत्रवासियों ने मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। जिसमें बताया कि शास्त्रीनगर माहेश्वरी भवन के सामने को गली में 12 अगस्त काे घरों के पास से निकल रही 11 हजार केवी की खुली लाइन का करंट लगने से पूनम पुत्री ओमप्रकाश शर्मा झुलस गई। जिस पर उसे उदयपुर रैफर करना पड़ा। बालिका अभी भी कोमा में है। घटना को 12 दिन हो गए है। जुलाई माह में बगता बाबा रोड पर घर के नजदीक लाइन में करंट से एक युवक की मौत हो गई। घटना को एक महीने से अधिक होने के बावजूद खुले तारों की सुध नहीं ली गई। मुख्यमंत्री से मांग की गई कि इस संबंध में जल्द कार्रवाई की जाए, नहीं तो अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद जनजागरण कर आंदोलन करेगी।

फायर... जिस पर गोली चलाई वह बचा बुआ के घर आए किशोर के आर-पार (यह भी पढ़ें)

ज्ञापन देने के दौरान प्रांत सहमंत्री विनीत द्विवेदी, राष्ट्रीय बजरंग दल प्रांत उपाध्यक्ष भारत गैंगट, पदाधिकारी गोपाल तेली, योगेश व्यास, विजय सोनी, जगदीश शर्मा, राजू वैष्णव, राष्ट्रीय बजरंग दल महानगर के कमल राजपुरोहित, राजेंद्र शर्मा, दशरथ सिंह केसावत, हीरालाल खटवाल, ओजस्विनी की प्रांत पदाधिकारी शिवानी भरावा, सुमन घावरी, पूर्व पार्षद कैलाश शर्मा, बालूलाल आचार्य, प्रहलाद शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, केदार शर्मा, लाड देवी शर्मा, ममता देवी शर्मा, अनिता छीपा, पिंकी व्यास आदि उपस्थित थे।