अगस्त क्रांति सप्ताह के तहत प्रथम दिन महज औपचारिकताए हुई पूरी, के एल जोशी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होना था कार्यक्रम नहीं पहुंचा वहां कोई अधिकारी व कर्मचारी
खबर डीग भरतपुर संवाददाता मुकेश जांगिड़
डीग- महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में अगस्त क्रांति सप्ताह का आयोजन 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा जिसके तहत डीग ब्लॉक में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होने हैं। 9 अगस्त रविवार को इस कार्यक्रम के तहत उपखंड अधिकारी कार्यालय परिसर में पौधारोपण के साथ गांधी के ऊपर विचार गोष्ठी का आयोजन एसडीएम प्रमोद सीरवी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
हाजीपुर डैडी कर के जोहड़ में तीन बहनों की हुई मौत नरेगा में कार्य करने आए थे माता-पिता (यह भी पढ़ें)
आपको बता दें अगस्त क्रांति सप्ताह के प्रथम दिन रविवार को उपखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्ति के पास 150 पौधे रोप कर गांधी वाटिका का निर्माण करने के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन करना था जिसके तहत एसडीएम सीरवी ने ईओ नगर पालिका मनीष शर्मा को 150 पौधों को लगवाने के निर्देश दिए वहीं सीबीईओ तारा सिंह को निर्देश दिए कि इतिहास के व्याख्याता को मुख्य वक्ता नियुक्त कर के जोशी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वृक्षारोपण के बाद सुबह 11:00 बजे विचार गोष्ठी का आयोजन कराना है जिसमें बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी के एल जोशी के प्रधानाचार्य को सौंपी गई।
जबकि यह कार्यक्रम महज एक औपचारिकता बनकर रह गया के एल जोशी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कोई अधिकारी कर्मचारी पहुंचा ही नहीं। एसडीएम सीरवी ने बताया कि मैं शनिवार को ही छुट्टी से लौटा हूं, शनिवार की शाम पूरे कार्यक्रम का ब्यौरा अधिकारियों को भिजवा दिया गया था परंतु छुट्टी होने के कारण कुछ गफलत हुई है। आगे यह कार्यक्रम यथावत समय पर होंगे उन्होंने बताया कि एसडीएम कार्यालय परिसर में आज 3 पौधे लगाए गए हैं।
Mukesh jangid 

