कृषि विभाग के एएओ की हत्या कटे हाथ-पैर व सिर

कृषि विभाग के एएओ की हत्या कटे हाथ-पैर व सिर
कृषि विभाग के एएओ की हत्या कटे हाथ-पैर व सिर

लाेड़ता में चार दिन पहले एक ही परिवार के 11 लाेगाें की सामूहिक माैत का सिरा अभी पुलिस तलाश भी नहीं कर पाई कि मंगलवार काे एक और कत्ल में उलझ गई। मामला बनाड़ थाने के नांदड़ी क्षेत्र का है। निगम टीम सुबह नाै बजे यहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की हौदी की सफाई कर रही थी, तभी कचरे में एक थैली मिली, जिसमें इंसान के कटे हुए दोनों हाथ व दाेनाें पैर थे।

कुछ मंत्रियों और 2-3 अफसराें की मंडली चला रही थी सरकार (यह भी पढ़ें)

सूचना मिलते ही डीसीपी ईस्ट सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इसकी पड़ताल शुरू ही की थी, कि शाम पांच बजे फिर सूचना मिली कि उसी जगह पर एक थैली में आदमी का कटा हुआ सिर मिला है। देर रात तक पुलिस और निगम की टीमें सीवर जेट मशीनों से हौद से जुड़ी पाइप लाइनों में धड़ तलाशने में जुटी थी।