कुछ मंत्रियों और 2-3 अफसराें की मंडली चला रही थी सरकार

कुछ मंत्रियों और 2-3 अफसराें की मंडली चला रही थी सरकार

वल्लभनगर विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत का कहना है कि अशोक गहलाेत सरकार काे इतने समय से 4-5 मंत्रियों और 2-3 अफसराें की मंडली चला रही थी। गहलोत इस घेरे से बाहर ही नहीं निकल पा रहे थे। गवर्नेंस भी अच्छा नहीं था। न ताे जनता के काम हाे रहे थे, न विधायकाें के प्रस्तावों पर विकास ही हो रहा था। पायलट और सहयोगी विधायकाें के संघर्ष को पार्टी हाईकमान ने गंभीरता से लिया है। इसका फायदा आने वाले दिनाेें में जनता काे मिलेगा।

कोरोना महामारी में पांच महीने में नहीं खर्च किए 35 करोड़ रुपए, अब रैपिड एंटीजन टेस्ट से इनकार (यह भी पढ़ें)

कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे गुलाबसिंह शक्तावत की सियासी विरासत संभाल रहे गजेंद्र इस समय पायलट के विश्वस्त और करीबी हैं। मंगलवार काे दिल्ली से लाैटे शक्तावत ने भास्कर से चर्चा में बगावत और नाराजगी के कारणों का विस्तार से खुलासा किया और बताया कि उनका कोप भवन में जाना किस तरह सही था।