प्रधानमंत्री आवास योजना घोटाला कामां में अपात्र 250 लोगों के खाते सीज, रिकवरी होगी
प्रधानमंत्री आवास योजना घोटाले में अपात्र 250 लोगों के बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं। जिन लोगों को मकान बनाने के लिए सहायता राशि की पहली-दूसरी किश्त चली गई थी,उनसे रिकवरी भी की जाएगी। इस संबंध में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि कामां-पहाड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक ही मकान के कई जगह फोटो लगाकर अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत 1.28 करोड़ रुपए हड़प लिए गए हैं। ऐसे 698 मकानों को चिन्हित किया गया है। शिकायतकर्ता विजय मिश्रा का कहना है कि कई जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों को तो अभी सस्पेंड भी नहीं किया है।


