छात्रा से होटल में ले जाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींचने का भी आरोप
कामां थाना क्षेत्र की नाबालिग छात्रा को परीक्षा केंद्र के बाहर से डरा धमका कर होटल के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म कर अश्लील फोटो खींचकर धमकी देने का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कामां थानाधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि पीड़ित छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि नाबालिग छात्रा कक्षा 12वीं में अध्ययन करती हैं। पिछले करीब 4 माह से प्रेम पुत्र प्रकाश उम्र 35 वर्ष नाबालिग छात्रा को डरा धमका कर यौन शोषण करता आ रहा है। पांच जून को छात्रा डीग परीक्षा देने के लिए गई थी, वापस परीक्षा देकर अपने घर आ रही थी।
आरोपी युवक डीग में छात्रा को मिल गया और छात्रा को डरा धमका कर अपने साथ बाइक पर कामां ले आया। कामां के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म कर छात्रा के अश्लील फोटो भी युवक में खींच लिए। आरोपी युवक छात्रा को लगातार धमकी देता रहा। जिसके बाद 10 जून को छात्रा दोबारा डीग से पेपर देकर आई तो आरोपी युवक को उसी चौराहे पर मिल गया, छात्रा को डरा धमका कर होटल में ले गया। जहां उसके साथ दुबारा दुष्कर्म कर दिया गया। आरोपी युवक के द्वारा लगातार छात्रा को मानसिक पीड़ित करता रहा। आरोपी युवक के द्वारा छात्रा के अश्लील फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए है। मंगलवार को पीड़ित छात्रा ने पूरी घटना घर वालों को बताई। जिसके बाद परिवार जनों ने कामां थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है।
Satveer Choudhary 

