सोमवार से खुलेंगे स्कूल: बुखार, सर्दी और जुकाम होने पर नहीं मिलेगा प्रवेश

सोमवार से खुलेंगे स्कूल: बुखार, सर्दी और जुकाम होने पर नहीं मिलेगा प्रवेश

देश सहित प्रदेश में पिछले 10 माह से शिक्षण संस्थानों आदि बंद थै। अब 18 जनवरी को प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षण कार्य पुनः शुरू कराये जाने को लेकर विद्यालय विकास समिति सदस्यों, ग्रामीणों व पंचायत प्रशासन ,पटवारी, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर पर संस्था प्रधान रामफल मीना ने राज्य सरकार की एडवाइजरी की जानकारी दी। वहीं शिक्षण संस्थानों को नगर पालिका के अग्निशमन वाहन द्वारा सेनेटाइज कराया गया।

यदि किसी विद्यार्थी के बुखार,सर्दी व जुकाम के लक्षण होगें तो उसे विद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसी के साथ नगर पालिका के अग्निशमन वाहन द्वारा सेनेटाइज कराया गया है। अग्निशमन चालक नबल हरसाना ने बताया कि वाहन से विद्यालयों को सेनेटाइज किया गया है।