तापमान एक से दो डिग्री और बढ़ने की संभावना, टोंक शहर में पारा 40 डिग्री पार

तापमान एक से दो डिग्री और बढ़ने की संभावना, टोंक शहर में पारा 40 डिग्री पार

जिले में औसतन तापमान 39 डिग्री रहा। जिसमें सबसे अधिक गर्मी टोंक शहर में करीब 40 डिग्री से भी अधिक रही। पिछले पांच साल में 28 मार्च की स्थिति देखें, तो पिछले पांच साल में सबसे गर्मी का दिन सोमवार को रहा। आगामी दिनों में एक से दो डिग्री तापमान बढ़ने की संभावनाएं हैं। हाल ये हैं कि मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी का अहसास के साथ ही लू के थपेड़ों से भी लोग परेशान होने लगे हैं।

पिछले पांच साल में 28 मार्च को अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जिले में इस बार मार्च के माह में 5- 6 डिग्री सामान्य से अधिक तापमान बना हुआ है। आगामी दिनों में तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी के आसार के साथ ही लू का भी असर रहेगा। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को तापमान 40 डिग्री से अधिक हो सकता है। आगामी सप्ताह में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि रात के तापमान में ज्यादा इजाफा होने के आसार नहीं है। जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 23 डिग्री रहा।