चोरी और पुलिस दल से हाथापाई करने का आराेपी किया गिरफ्तार

चोरी और पुलिस दल से हाथापाई करने का आराेपी किया गिरफ्तार

अलवर: एनईबी थाना पुलिस ने चोरी व पुलिस से हाथापाई करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी 30 वर्षीय इंसाफ उर्फ काडा खान काे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि 28 दिसंबर 2019 को धर्मेंद्र पुत्र घनश्याम निवासी शिवाजी पार्क में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्याज के भाव में वृद्धि के दौरान मंडी से प्याज की बोरियां चाेरी हाे गई थी। पुलिस ने जांच कर चोरी के मामले में इंसाफ उर्फ काडा पुत्र कमरुद्दीन खान निवासी दाउदपुर पुरानी बस्ती को चिन्हित किया लेकिन वह फरार हाे गया।

बल्लभ राम शर्मा सेवा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा ने पीएचसी अस्पताल को किए उपकरण दान (यह भी पढ़ें)

अब उसे गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने सब्जी मंडी से प्याज की बोरिया चोरी करने के अलावा अपने साथियों के साथ 23 जुलाई 2019 को दाउदपुर में एक घर से गैस सिलेंडर चोरी करने तथा कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ने की वारदात कबूल की।

क्वारैंटाइन युवती से डॉक्टरों की छेड़छाड़:डॉक्टर ने मैसेज कर पूछा - क्वारैंटाइन सेंटर से जाने के बाद मिलोगी क्या? (यह भी पढ़ें)

थाना अधिकारी ने बताया कि इंसाफ के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट, एसीएटी एक्ट सहित राजकार्य में बाधा पहुंचाने के 7 मामले दर्ज हैं। उसने इसी 7 अगस्त को सिग्मा पर गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों से भी हाथापाई की थी। इस संबंध में उसके खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज है।

2000 मकानों में भरी है मिट्टी, 500 से ज्यादा गाड़ियां दबी हैं (यह भी पढ़ें)

इस घटना में उसके साथी खुशवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी इंसाफ उर्फ काडा रात में साथियों के साथ घरों में घुसकर चोरी की वारदात करता था। वह अवैध हथियार लेकर भी घूमता है। पुलिस उसके साथियों व चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।