साइकिल राइडर ने 461 किमी का सफर कर इंडिया गेट पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
भरतपुर: फ्लायर ग्रुप की गोल्डन ट्राइंगल राइड शनिवार की शाम दिल्ली पहुंच गई। दिल्ली के इंडिया गेट पर राइडर ने डॉ. जगवीरसिंह के नेतृत्व में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर डॉ. सिंह ने कहा कि देश की आजादी और उसके बाद सुरक्षा में जवानों की कुर्बानी का इतिहास गर्वीला और प्रेरणा दायी है। देश के लिए कुर्बानी देने वाले सैनिकों की शहादत को हमें नई पीढ़ी को बताना आवश्यक है।
राइडर बाद में आगरा के लिए रवाना हो गए। राइडर आगरा ताजमहल पहुंचेंगे और उसके साथ भरतपुर लौटेंगे। साइकिल राइड रविवार की शाम तक भरतपुर में संपन्न होगी। राइड में करीब 750 किलोमीटर का सफर है। शनिवार की शाम 461 किलोमीटर का सफर पूरा हो गया है। गोल्डन ट्राइंगल साइकिल राइड में डॉ. जगवीरसिंह के अलावा जिला परिषद के परियोजना अधिकारी विनय मित्र, योगेश बंसल, हरीश कुमार और नृपेश सोलंकी शामिल हैं।


