अवार गांव में हादसा पैर फिसलने से पोखर में गिरकर डूबा बालक, मौत

अवार गांव में हादसा पैर फिसलने से पोखर में गिरकर डूबा बालक, मौत

कुम्हेर थाना अंतर्गत गांव अवार में पोखर में पैर फिसलने से बच्चे की पानी में डूबकर मौत हो गई। गांव के पटवारी अमर सिंह ने बताया कि गांव निवासी वार निवासी 10 वर्षीय बच्चा चंद्रशेखर पुत्र खुशी राम बघेल अपनी मां के साथ पीछे-पीछे पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गया था, अचानक पाेखर के पास से निकलते समय बच्चे का पैर फिसल गया।

बच्चे की मां के शोर मचाने पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के साथ बच्चे को पोखर से बाहर निकाला, जब तक 10वर्षीय चंदशेखर पुत्र खुशीराम बघेल की मौत हो गई। उसके परिवार जन में शोक की लहर छा गई मां रोती रोती बेहोश हो गई। जानकारी के अनुसार परिजन बच्चे काे दिखाने के लिए आरबीएम ले गए। जहां चिकित्सकाें ने भी मृत घाेषित कर दिया। ग्रामीणों ने पटवारी तहसीलदार को घटना के संबंध में सूचना दे दी है।