मौसम: दो दिन रहेगी शीतलहर, कोहरा भी बढ़ेगा

Jan 24, 2021 - 09:25
Jan 24, 2021 - 09:27
मौसम: दो दिन रहेगी शीतलहर, कोहरा भी बढ़ेगा

पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में परिसंचरण यानि सर्कुलेशन एरिया बन गया है। इससे मौसम नरमाने लगा है। इससे अगले दो दिन भरतपुर और आसपास के इलाके में कोहरा और शीतलहर रहेगी। इसका आगाज हो गया। हवा की गति 3 किलोमीटर से बढ़कर 6 किलोमीटर प्रतिघंटा पहुंच गई। नमी 14 प्रतिशत बढ़कर 84 पाइंट तक पहुंच गई है। इस कारण शनिवार को हवा में ठंडक थी।

दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 3 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इससे हल्के बादल भी छाए थे। रात के तापमान में 5 डिग्री का इजाफा हुआ है। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया।