28 दिन में नर बया बनाता है घोंसला, मादा करती है इसका निरीक्षण, पसंद न आए तो फिर बनाता है

28 दिन में नर बया बनाता है घोंसला, मादा करती है इसका निरीक्षण, पसंद न आए तो फिर बनाता है

भरतपुर| हल्के पीले रंग वाली बया ने केवलादेव घना सहित ब्रह्मचारी आश्रम, जघीना गेट सहित दर्जन भर से ज्यादा स्थानों पर घोंसले बनाए हैं। घोंसलों को बया बहुत की बारीकी से बनाती है। इसलिए इसे बुनकर भी कहा जाता है। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर नवीन शर्मा ने बताया कि बया को घोंसला तैयार करने में 28 दिन का समय लगता है।