फाइनेंस कंपनी में दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सायरन बजने से बच गया 9 कराेड़ का साेना

फाइनेंस कंपनी में दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सायरन बजने से बच गया 9 कराेड़ का साेना
डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची। डॉग कीलाे मुथूट शाखा की सीढ़ियाें से उतरा व सड़क पर कुछ दूर घूमकर वापस शाखा के गेट पर आ गया। एफएसएल टीम ने बदमाशों के फिंगर प्रिंट उठाने के साथ अन्य साक्ष्य जुटाए।

शहर में दिनदहाड़े सशस्त्र बदमाशों ने शुक्रवार सुबह 9.55 बजे बिजलीघर सर्किल स्थित जाट छात्रावास के पास मुथूट गाेल्ड फाइनेंस की शाखा में डकैती डालने का प्रयास किया। इस दाैरान बदमाशों ने पिस्टल के बट से सुरक्षा गार्ड सीताराम खटीक व एक कर्मचारी राजसिंह राजपूत के सिर पर कई वार कर दाेनाें काे गंभीर घायल कर दिया। बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड सहित सभी 5 कर्मचारियों काे हथियार दिखाकर बंधक बना लिया। इसी दाैरान मुथूट कर्मचारियाें ने सायरन बजा दिया।

इससे बदमाश 5 मिनट में ही भाग गए और लॉकर में रखा करीब 9 कराेड़ रुपए का साेना लुटने से बच गया। लुटेरों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हाे गई। बदमाश एक पिस्टल, बैग व प्लास्टिक का कट्टा माैके पर छाेड़ गए। वारदात की सूचना पर एएसपी मुख्यालय सरिता सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक सिटी सीओ विकास सांगवान व काेतवाली थानाधिकारी राजेश शर्मा सहित शहर विधायक संजय शर्मा मौके पर पहुंचे और मुथूट कर्मचारियों से जानकारी ली। पुलिस काे देर शाम तक लुटेरों का सुराग नहीं मिला था।

पुलिस का दावा है कि बदमाशों के वाहनों काे चिन्हित कर लिया है। इनके आधार पर बदमाशों काे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। दाे साै फुट राेड राधा कृष्ण मंदिर के पास निवासी सुरक्षा गार्ड सीताराम खटीक ने बताया कि सुबह करीब 9.54 बजे पर दाे लाेग आए। उन्हाेंने कहा कि उन्हें लाेन लेना है। मैंने चैनल गेट के बाहर दाेनाें की मेटल डिटेक्टर से जांच की और आईडी देखने के साथ उनके नाम-पते रजिस्टर में लिखे।

मैंने दाेनाें युवकों काे अंदर आने के लिए जैसे ही गेट खाेला, तभी 3 अन्य बदमाश आए और मुझे धक्का देकर शाखा के अंदर ले गए और चैनल गेट बंद कर दिया। मैंने विरोध किया ताे एक बदमाश ने पिस्टल के बट से मेरे सिर में कई वार किए। मैं लहुलुहान हाेकर गिर गया। बदमाशों ने दूसरे कर्मचारी राजसिंह राजपूत की कनपटी पर पिस्टल लगा दी, तभी कर्मचारी कर्मवीर सिंह ने सायरन का पेनिक बटन दबा दिया।

इससे सायरन बज उठा। फिर भी बदमाशों ने हथियार दिखाकर शाखा के कर्मचारियाें राजसिंह राजपूत, कर्मवीर सिंह व मोनिका गोयल काे बंधक बना लिया। उस समय सहायक कर्मचारी नवल किशोर शर्मा रसोई में मौजूद था। उसने रसोई का गेट बंद कर लिया। बदमाशों ने कर्मचारियों से लॉकर की चाबी मांगी, ताे राजसिंह ने चाबी देने से मना कर दिया। इस पर बदमाशों ने उसके सिर पर पिस्टल से हमला किया। शाखा के जूनियर ऑडिटर हरिकिशन ने बताया कि लाॅकर में करीब 9 कराेड रुपए का साेना रखा था। काेतवाली थानाधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि मुथूट गाेल्ड फाइनेंस शाखा की ओर से इस संबंध में मामला दर्ज करवाया गया है।

100 नंबर पर किसी ने फाेन नहीं उठाया

मुथूट के सहायक कर्मचारी धाेलापलास निवासी नवल किशोर शर्मा ने बताया कि वह वारदात के दाैरान रसोई में था। रसाेई में सायरन का पेनिक बटन लगा था। मैं उस पेनिक बटन काे दबाता रहा। इससे सायरन बजता रहा। बदमाशों ने शाखा कर्मचारी कर्मवीर से सायरन बंद करने के लिए पेनिक काेड मांगे लेकिन वह भी बार-बार पेनिक बटन दबाता रहा। आखिर सायरन बंद नहीं हाेने पर बदमाश भाग गए। सहायक कर्मी ने बताया कि उसने पुलिस काे 100 नंबर पर कई बार फाेन किया लेकिन फाेन रिसीव नहीं हुआ। मैंने शाखा के जयपुर कार्यालय भी फाेन किया। वहां से भी काेई जवाब नहीं मिला।

सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद- कार-बाइक व स्कूटर पर आए थे बदमाश

मुथूट शाखा में लगे सीसीटीवी कैमराें में बदमाश दिख रहे हैं। फुटेज में दाे बदमाश पहले शाखा में आते है। उनके बाद पीठ पर पिट्ठू बैग लटकाए 3 अन्य बदमाश आते हैं। सभी बदमाश मुंह पर मास्क लगाए थे। पुलिस का कहना था कि प्रारंभिक जांच में वारदात में 6-7 बदमाश शामिल हाेने की संभावना है। इनमें 5 बदमाश अंदर गए। इनके बाकी साथी बाहर खड़े थे। ये बदमाश बाइक, एक्टिवा स्कूटर व कार से आए थे। पुलिस ने बताया कि बदमाशाें की एक बाइक हरियाणा नंबर, दूसरी बाइक जालाैर जिले के नंबर की है। कार व स्कूटर के नंबराें के जांच की जा रही है।

अलवर. सीसीटीवी फुटेज दिखाई देते बदमाश, पहले
अलवर. सीसीटीवी फुटेज दिखाई देते बदमाश, पहले

राेज कई बार सायरन बजने से आसपास के लाेगाें ने नहीं दिया ध्यान

मूथूट शाखा के आसपास रहने वाले व दुकानदारों ने बताया कि शाखा का सायरन खराब हाेने से राेजाना कई बार बजता है। इसलिए उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया वरना बदमाश मौके पर पकड़े जा सकते थे। लाेगाें का कहना था कि मुथूट में कराेड़ाें के साेने की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा गार्ड भी नहीं हैं। यहां तैनात सुरक्षा गार्ड के पास काेई हथियार भी नहीं है।

मुथूट शाखा में वारदात करने वाले बदमाशाें के कुछ अहम सुराग मिले हैं। उनके दाे वाहन चिन्हित कर लिए हैं। बदमाशाें काे जल्दी ही पकड़ने के प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं।
-तेजस्वनी गाैतम, एसपी, अलवर

विधायक बाेले-कानून व्यवस्था फेल हाेने से इतना बड़ा दुस्साहस

विधायक संजय शर्मा ने माैके पर पहुंचकर मुथूट कर्मियों से वारदात की जानकारी ली। इससे पहले वे सामान्य अस्पताल में भर्ती घायल सुरक्षा गार्ड व कर्मचारी से मिले। विधायक का कहना था कि शहर में दिनदहाड़े बदमाशों के इस दुस्साहस से साफ हाे गया कि कानून व्यवस्था फेल है। यह आमजन के लिए चिंताजनक है। उन्होंने बदमाशों काे जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

पिस्टल लोडेड है लाॅकर की चाबी नहीं दी ताे खोपड़ी उड़ा दूंगा

मुथूट शाखा के लिपिक राजसिंह राजपूत ने बताया कि बदमाश ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर कहा-पिस्टल लोडेड है। लाॅकर की चाबी जल्दी से दे दाे, वरना तेरी खोपड़ी उड़ा दूंगा। मैंने चाबी देने से मना किया ताे एक बदमाश ने सिर पर पिस्टल से हमला कर दिया। गनीमत रही कि सायरन बजता रहा, वरना बदमाश उसे मार देते।