प्रेमी संग घर छोड़कर भागी लड़की खुद पहुंची थाने में बहन के गुस्सैल स्वभाव से परेशान होकर घर जाने से किया इंकार, वन स्टेप सखी सेंटर में दिया संरक्षण
शंभूपुरा थाना क्षेत्र में 3 महीने पहले एक नाबालिक अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी, जो अचानक लौट कर थाने में पेश हुई। पुलिस ने नाबालिग को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। बालिका ने अपने घर जाने से मना कर दिया। 5 अप्रैल को वो बालिग हो जाने के कारण उसे वन स्टैप सखी सेंटर में संरक्षण दिया गया।
थानाधिकारी रमेश कविया ने बताया कि 12 जनवरी को थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के लिए मामला दर्ज करवाया था कि उनकी बेटी बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
बहन के स्वभाव से परेशान होकर घर जाने से किया मना
3 महीने बाद बालिका अपने प्रेमी के साथ थाने में खुद आ गई और संरक्षण भी मांगा। पुलिस ने बालिका को बाल कल्याण समिति भेजा, जहां डॉक्यूमेंट चेक करने के बाद पता चला कि 5 अप्रैल को ही बालिका बालिग हो गई है। सोमवार को बालिका के 164 का बयान करवाया जाएगा। बालिका अपनी बड़ी बहन के गुस्सैल स्वभाव से परेशान है, इसीलिए उसने अपने घर जाने से इनकार कर दिया। इसलिए उसे वन स्टेप सखी सेंटर में संरक्षण दिया गया।
पिता ने दोनों बेटियों के शादी साथ मे करवाने का लिया था फैसला
बाल कल्याण समिति में काउंसलिंग के दौरान बालिका ने बताया कि उसी के क्षेत्र में रहने वाले एक लड़के से पहले उसकी दोस्ती हुई और फिर वह प्यार में बदल गई। लड़का भी उसी के स्कूल में पढ़ता था, लेकिन दसवीं के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। बालिका अभी 12वीं क्लास में पढ़ाई कर रही है। उसने बताया कि दोनों के घर वाले सगाई करवाने की बात कह रहे थे लेकिन लड़की के पिता ने कहा कि दोनों की सगाई अभी नहीं करवा सकते क्योंकि उन्हें बड़ी बेटी की भी चिंता है। लड़की के पिता अपनी दोनों बेटियों की सगाई एक साथ करवाना चाहते हैं। इस पर बालिका को लगा कि अब उसके प्रेमी के साथ उसकी सगाई और शादी नहीं हो पाएगी। इसलिए वह दोनों दोनों ने भागने का फैसला कर लिया।


