किसान आन्दोलन: राजस्थान के किसान भी कल प्रदेशभर में करेगें आन्दोलन

किसान आन्दोलन: राजस्थान के किसान भी कल प्रदेशभर में करेगें आन्दोलन

किसान आन्दोलन: केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में चल रहे कृषि कानूनों के लिये किसान आंदोलन में अब राजस्थान के किसान भी शामिल होने जा रहे है. इसके तहत गुरुवार को प्रदेश में चक्का जाम किया जाएगा। राजस्थान की अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने 3 दिसंबर को दो घंटे चक्का जाम का ऐलान किया है। प्रदेश की सभी तहसील और जिला स्तर पर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चक्का जाम कर केन्द्रीय कृषि कानूनों का विरोध किया जाएगा।