ओलावृष्टि की हिला देने वाली फसल ओलों से दबी, फिर बहकर चली, ऊंट-कुत्ते तक फंसे, हजारों पक्षी मारे गए

Apr 1, 2023 - 07:24
ओलावृष्टि की हिला देने वाली फसल ओलों से दबी, फिर बहकर चली, ऊंट-कुत्ते तक फंसे, हजारों पक्षी मारे गए
खेत में ओलों से बर्बाद फसल व ओले देानों दिखाता किसान।

अलवर में ओलावृष्टि का मंजर जैसे-जैसे सामने आया है तस्वीरें और वीडियो हिला देने वाले हैं। किसान की सांसें अटक गई हैं। वे कहीं के नहीं रहे। पकी-पकाई खेती ओलों तले दब गई। फिर ओले पिघले और तेज बारिश हुई तो फसल बहकर चली गई। हजारों पेड़ भी गिरे हैं। अनगिनत पक्षियों की मौत हुई है। ऊंट व कुत्ते तक ओलों में फंसे नजर आए हैं। खेती की हालत पूछो मत। अगले दिन शनिवार सुबह भी खेतों में ओलों का पानी भरा मिला है। चने-गेहूं व जौ में कुछ नहीं बचा है। खासकर थानागाजी, बालेटा, मालाखेड़ा के आसपास के किसानों की पूरी फसल चौपट हो गई है।

मालाखेड़ा के पास घर के बाहर इतने ओले गिरे की ऊंट ही फंस गया।
मालाखेड़ा के पास घर के बाहर इतने ओले गिरे की ऊंट ही फंस गया।
बालेटा क्षेत्र में इस तरह पेड़ भी गिर गए। जिन पर बैठने वाले पक्षी भी मारे गए।
बालेटा क्षेत्र में इस तरह पेड़ भी गिर गए। जिन पर बैठने वाले पक्षी भी मारे गए।
ये देखिए सिलीबेरी के पास खेत की पुलिया बहकर चली। यहां बांध में भी पानी आ गया।
ये देखिए सिलीबेरी के पास खेत की पुलिया बहकर चली। यहां बांध में भी पानी आ गया।
अब प्याज का कण पूरा खराब हो गया। कण के खेत पानी सेलबालब हो गए। किसान को मोटा नुकसान हुआ है।
अब प्याज का कण पूरा खराब हो गया। कण के खेत पानी सेलबालब हो गए। किसान को मोटा नुकसान हुआ है।
इस तरह छोटे पशु वपक्षियों की मुश्किल हुई। अनगिनत मारे भी गए।
इस तरह छोटे पशु वपक्षियों की मुश्किल हुई। अनगिनत मारे भी गए।

कलेक्टर ने गिरदावरी करने के निर्देश दिए

ओलावृष्टि के तुरंत बाद अलवर कलेक्टर ने गिरदावरी करने के निर्देश दिए। ताकि किसानों को जल्दी मुआवजा मिल सके। असल पूरे क्षेत्र में ओलों से मोटा नुकसान हुआ है। जो खराबे के दायरे में आता है। बहुत जगहों पर तो पूरी फसल खराब हुई है। अब पटवरी व अन्य कर्मचारी मौका रिपोर्ट करेंगे। जो शनिवार सुबहसे फील्ड में निकले हैं।