कॉलेज की लड़कियों से मनचलों ने की छेड़छाड़ हॉस्टल के लड़के आए दिन करते परेशान, प्रिसिंपल ​​​​​​​ने पुलिस में की शिकायत

Mar 31, 2022 - 18:02
कॉलेज की लड़कियों से मनचलों ने की छेड़छाड़ हॉस्टल के लड़के आए दिन करते परेशान, प्रिसिंपल ​​​​​​​ने पुलिस में की शिकायत
गर्ल्स कॉलेज में मौजूद पुलिस।

कॉलेज की लड़कियों से मनचलों ने युवकों ने छेड़छाड़ की। कॉलेज प्रशासन ने कोतवाली थाने में शिकायत की है। एसपी से कॉलेज समय में महिला पुलिस कर्मी को तैनात करने की मांग की है।

सवाईमाधोपुर के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में गुरुवार को कुछ युवकों ने छात्राओं के साथ अभद्रता करने और छेड़छाड़ की। कॉलेज प्रिसिंपल डॉ. मनीषा शर्मा ने बताया कि कॉलेज के पास ही निजी हॉस्टल है। हॉस्टल के कुछ लड़के आए दिन लड़कियों पर फबतियां कसकर परेशान करते हैं। बुधवार रात जिला खेल स्टेडियम में राजस्थान दिवस समारोह से वापस लौटते समय भी मनचले युवकों ने लड़कियों से छेड़छाड़ की थी। कॉलेज आने-जाने के समय लड़कियों को काफी परेशानी होती है। कॉलेज की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और हॉस्टल संचालक को पाबंद किया।

शिकायत पर पुलिस गश्त बढ़ाई
कोतवाली थानाधिकारी चन्द्रभान सिंह ने कहा कि गर्ल्स कॉलेज से फोन पर छात्राओं से कुछ युवकों ने अभद्र टिप्पणी करने की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस जाब्ता मौके पर भेजा गया है। इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।