पत्नी को पीहर छोड़कर घर जा रहा था पति, बॉडी से कुछ दूर बाइक खड़ी मिली

पत्नी को पीहर छोड़कर घर जा रहा था पति, बॉडी से कुछ दूर बाइक खड़ी मिली

भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके में गोवर्धन डैम के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शव को रेलवे लाइन के पास पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक की बाइक भी रेलवे लाइन के पास ही खड़ी मिली।

मृतक उद्योग नगर थाना इलाके के भवनपुरा गांव का रहने वाला जोगिंदर था। 33 साल का जोगिंदर अपनी पत्नी को पीहर छोड़ने के लिए यूपी के मगोर्रा थाने के खारी का नगला गांव गया था। वह पत्नी को छोड़कर घर आ रहा था। लेकिन घर नहीं पहुंचा। उसका शव रेलवे लाइन के पास पड़ा हुआ मिला।

रेलवे लाइन के पास ही जोगिंदर की बाइक खड़ी मिली जिस पर हेलमेट भी रखा हुआ था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने में लगी है कि जोगिंदर की मौत कैसे हुई। मंगलवार सुबह जोगिंदर के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।