अलवर मत्स्य यूनिवर्सिटी में दाखिला तीसरी अस्थाई और प्रतीक्षा सूची भी हुई जारी, अंग्रेजी और इतिहास विषय के लिए 24 फरवरी तक ले सकते हैं दाखिला
अलवर मत्स्य यूनिवर्सिटी में स्नातकोत्तर पूर्वार्ध में राजनीति विज्ञान, गणित और भूगोल विषयों में नियमित प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के तीसरी अस्थाई सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है।
अस्थाई सूची एवं प्रतीक्षा सूची से संबंधित विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी सहित मूल दस्तावेजों की जांच 24 फरवरी तक विश्वविद्यालय में करा सकते हैं।
सहायक कुलसचिव आशुतोष शर्मा के अनुसार दस्तावेजों की जांच के बाद अस्थाई सूची में प्रवेश सिद्ध विद्यार्थी निर्धारित शुल्क संबंधित बैंक में और प्रतीक्षा सूची वाले विद्यार्थी निर्धारित शुल्क का डीडी बनवा कर विश्वविद्यालय में 22 से 24 फरवरी तक जमा करा सकते हैं।
सहायक कुलसचिव आशुतोष शर्मा ने ये भी जानकारी दी कि यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी और इतिहास विषय में रिक्त सीटों पर नवीन ऑनलाइन आवेदन पत्र विश्वविद्यालय वेबसाइट पर 24 फरवरी तक भरे जा सकते हैं।
satveer 

