बयाना में 60 साल के बूढ़े ने 17 माह की मासूम से की दरिंदगी
बयाना थाना इलाके के हिंडौन रेल मार्ग पर गऊघाट चौकी-शेरगढ़ के बीच एक पुलिया में 60 साल के वृद्ध द्वारा 17 माह की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना 4 दिन पहले की है लेकिन बच्ची के माता-पिता इसकी रिपोर्ट मंगलवार रात दर्ज कराई।
आरोपी बुजुर्ग, बच्ची के माता-पिता के साथ ही रेलवे के निर्माण कार्यों में मजदूरी करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बोर्ड से बच्ची का मेडिकल कराया है। इसके अलावा एफएसएल टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपी वृद्ध को राउंडअप कर लिया है। अनुसंधान में सहयोग के लिए एसपी ने जघन्य अपराध प्रकोष्ठ की इंस्पेक्टर दीप्ति शर्मा को लगाया है।
पीड़ित बच्ची के पिता के मुताबिक मुल्जिम नगला छीतरा देवा सराय निवासी रामप्रसाद गुर्जर (60 साल) घटना वाली रात 7 मई को उनकी बेटी को खिलाने के बहाने ले गया था। उनके तंबू से करीब 25 मीटर दूर एक पुलिया के नीचे ले जाकर बच्ची के साथ गलत काम किया। बालिका के रोने की आवाज सुनकर जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया।
बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। जिस पर उन्होंने उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। जब वह पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पर आने लगा तो आरोपी के साथी 10-15 लोगों ने पीड़ित को जान से मारने की भी धमकी दी थी। इसलिए वह डरकर धौलपुर जिले में अपने गांव चला गया था। इधर, डीएसपी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि बालिका का बोर्ड से मेडिकल कराया है। डॉक्टरों की ओपिनियन के मुताबिक अभी रेप की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है।
कामां : शौच गई महिला से दुष्कर्म, आरोप- पति मूक-बधिर इसलिए आरोपी ने उठाया फायदा
कामां| एक विवाहिता ने गांव के एक व्यक्ति पर बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि विवाहिता 9 मई की रात्रि करीब आठ बजे शौच करने जंगल में गई थी। जहां पर एक खेत की मेढ़ पर बैठा युवक आबिद पुत्र रमजानी मेव फोन पर बात कर रहा था। जैसे ही वह खेत में शौच करने लगी तो आबिद मेव आ गया। उसने कहा कि अगर तूने हल्ला मचाया तो जान से खत्म कर दंूगा। इसके बाद आरोपी ने बलात्कार किया। पीडिता का आरोप है कि उसका पति मूक-बधिर है। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी आबिद पहले भी उसके साथ कई बार छेडखानी कर चुका है। जेठ व जेठानी के आने पर बुधवार को मामला दर्ज कराया गया।


