ससुर ने किया बहू से रेप बेटे बहू में झगड़े के बाद बहू को पीहर छोड़ने जा रहा था, खेत में किया दुष्कर्म
भरतपुर के सीकरी थाना इकाके में एक ससुर ने अपनी बहू से रेप की वारदात को अंजाम दे दिया। ससुर बहू को उसके पीहर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में उसने अपनी बाइक रोकी और महिला को जबरन खेतों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि 10 मई की देर शाम महिला और उसके पति के बीच झगड़ा हो रहा था। झगड़े को देख महिला के ससुर ने कहा कि मैं इसे इसके पीहर छोड़कर आता हूं। जिसके बाद महिला का ससुर उसे रात 2 बजे उसके पीहर छोड़ने बाइक से निकला। महिला के पीहर के पास एक सुनसान इलाके में ससुर ने मोटरसाइकिल रोकी और उसे जबरन खेतों में खींच कर के गया। जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया, जब महिला ने शोर मचाया तो वह महिला को जान से मारने की धमकी देने लगा।
महिला का ससुर उसके साथ दुष्कर्म कर उसे बिना कपड़ों के ही खेतों में छोड़कर भाग गया। पीहर पास होने के कारण महिला अपने पीहर पहुंची, और अपने परिजनों को सारी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद महिला ने अपने ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।


