एयर एंबुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग फ्यूल कम होने की वजह से इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर उतरा भारतीय विमान; कोलकाता से ताजिकिस्तान जा रहा था

Feb 15, 2021 - 11:42
Feb 15, 2021 - 11:56
एयर एंबुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग फ्यूल कम होने की वजह से इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर उतरा भारतीय विमान; कोलकाता से ताजिकिस्तान जा रहा था

भारतीय एयर एंबुलेंस की पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसकी वजह रीफ्यूलिंग बताई जा रही है। पाकिस्तान न्यूज वेबसाइट के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बताया कि एयर एंबुलेंस ने रविवार को पाकिस्तान की सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAA) से संपर्क किया। बताया कि विमान में फ्यूल कम पड़ गया था।

ब्रिटिश मरीज को लेकर जा रहा था
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एयर एंबुलेंस में ब्रिटिश मरीज था। उसके साथ एक डॉक्टर और दो नर्स भी थीं। वे सभी कोलकाता से ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे जा रहे थे। CAA की इजाजत मिलने के बाद एयर एंबुलेंस ने इस्लामाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैडिंग की। करीब दो घंटे बाद रिफ्यूलिंग कर विमान ने उड़ान भरी।

पिछले साल नवंबर में कराची में भी हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
इससे पहले 17 नवंबर 2020 को भी मेडिकल इमरजेंसी की वजह से एक विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। विमान रियाद से दिल्‍ली आ रहा था। इसमें सवार बरेली के एक युवक को कार्डियक अरेस्‍ट हुआ था, जिससे उसकी जान चली गई थी।