कोटा में बहन की सलवार पहनकर भागा था ट्यूशन टीचर:बच्ची की हत्या से एक दिन पहले ही टिकट बुक करवा ली थी, लड़की बनकर घूमता रहा
कोटा में 14 साल की नाबालिग छात्रा की हत्या करने के बाद आरोपी ट्यूशन टीचर गौरव जैन ने लड़की का हुलिया बना लिया था, ताकि पुलिस की नजरों से बचकर वह कोटा से बाहर निकल जाए। हत्या के बाद आरोपी स्कूटी लेकर नॉर्दन बाईपास के जरिए केशोरायपाटन के गामछ फाटक के पास पहुंचा। वहां उसने अपनी स्कूटी खड़ी की। इसके बाद उसने लड़की के कपड़े पहने।
वह हत्या के बाद घर से भागते समय 9 हजार रुपए के साथ अपनी बहन के कपड़े भी लेकर गया था। जब वह पाटन पहुंचा तो उसने अपनी बहन का सलवार सूट पहना और मुंह पर स्कार्फ और हाथों पर दस्ताने पहने। इसके बाद उसने किसी वाहन चालक से लिफ्ट ली। वापस कोटा के नयापुरा इलाके में पहुंचा। नयापुरा चौराहे से आरोपी एक बस में सवार होकर हरिद्वार रवाना हो गया।
खास बात यह है कि उसने हत्या से एक दिन पहले ही टिकट बुक करवा ली थी। टिकट भी उसने किसी लड़की के नाम से बुक की थी। हरिद्वार में उसने अपने बाल कटवाए और हुलिया फिर से चेंज किया। आरोपी हरिद्वार से देहरादून पहुंचा। 1 दिन वहीं रुककर वापस हरिद्वार आ गया। इसके बाद आरोपी एक के बाद एक छह राज्यों के 15 शहर बदलता रहा।
satveer 

