तहसील बाहर शिफ्ट करने का वकीलाें ने जताया विराेध

तहसील बाहर शिफ्ट करने का वकीलाें ने जताया विराेध

बयाना: कस्बे के कचहरी परिसर स्थित तहसील कार्यालय काे नवीन भवन निर्माण के लिए नपा क्षेत्र से बाहर ले जाने का वकीलाें ने विरोध किया है। इस संबंध में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनाेज कुंभज व सचिव राकेश सैन के नेतृत्व में वकीलाें ने तहसीलदार जीपी बंसल काे जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर तहसील कार्यालय काे कस्बा क्षेत्र में ही रखने की मांग की।

ज्ञापन में वकीलाें ने बताया कि नवीन तहसील कार्यालय भवन निर्माण के लिए कस्बे से 3-4 किमी की दूरी पर जगह देखी जा रही है। जबकि तहसील भवन के निर्माण के लिए न्यायालय परिसर से सटे पुराने सिटी स्कूल में काफी जगह खाली पड़ी हुई है। वहीं वर्तमान तहसील परिसर स्वयं ही काफी बड़ा है।