पटवार भर्ती परीक्षा पेपर की सौदेबाजी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पटवार भर्ती परीक्षा पेपर की सौदेबाजी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पटवार भर्ती परीक्षा में प्रश्नपत्रों की सौदेबाजी करने के मामले में चिकसाना पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी को बयाना से गिरफ्तार किया है।

पटवार भर्ती परीक्षा में प्रश्नपत्रों की सौदेबाजी करने के मामले में चिकसाना पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी को बयाना से गिरफ्तार किया है। अनुसंधान अधिकारी गंगा सहाय मीणा ने बताया कि आरोपी भीकम उर्फ भिक्कम पुत्र श्रीचंद गुर्जर नावर थाना वैर का रहने वाला है। दरअसल, 23 अक्टूबर को पुलिस ने ऊंचा नगला पर कार को रोककर 7 जनों से पूछताछ की थी जिसमें कार चालक ने अपना नाम राजीव व उसके साथी ने त्रिलोक होना बताया।

कार में बैठे अन्य व्यक्तियों के बारे में चालक ने बताया कि यह सभी व्यक्ति 22 अक्टूबर को हमारी गाडी को किराए पर लेकर आगरा गए थे। कार में बैठे व्यक्तियों से नाम पता पूछा तो उन्होंने अपने नाम प्रदीप, इंदरजीतसिंह अरूण, त्रिलोकसिंह व मनीषा देवी होना बताया। जिनकी तलाशी ली गई तो तीन मोबाइल मिले। एक कागज दोनों तरफ लिखा हुआ ए-4 साइज पेज मिला। जिसके संबंध में आरोपी अरूण ने बताया कि पटवारी की परीक्षा में आने वाले प्रश्न पत्र के सांकेतिक उत्तर हैं, उपरोक्त सभी के पास पटवार भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड व पहचान पत्र भी मिले।