बहू ने सास को मारा चाकू, गिरफ्तार बहू बोली- रोजाना झगड़ा होता था, इसलिए गुस्से में मार दिया

बहू ने सास को मारा चाकू, गिरफ्तार बहू बोली- रोजाना झगड़ा होता था, इसलिए गुस्से में मार दिया

रोज्-रोज के झगड़े से परेशान बहू ने सास पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के एक महीने बाद पुलिस ने बहू को फिरोजपुर झिरका से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।​​​ मामला राजस्थान के अलवर जिले का है।

दरअसल,हरसौली निवासी बुजुर्ग माधाराम ने 27 नवम्बर को मामला दर्ज कराया था कि उसकी बहू संता देवी ने सास के साथ पहले मारपीट की और झगड़ा बढ़ गया तो चाकू मार दिया था। बताया जा रहा है कि असल में लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। परिवार के ऊपर 60 हजार का कर्ज था। सास बहू के सामने बेटे को कहती थी कि जिनसे कर्ज लिया है, उसे लौटाओ। इसी तरह अन्य कई मामलों को लेकर आए दिन झगड़ा करती थी। इस कारण बहू ने सास के पेट में चाकू मार दिया।

एक ही घर में अलग-अलग रहते हैं
सास-ससुर और बेटा-बहू एक ही घर में अलग-अलग रहते हैं। ससुर टैम्पो चलाकर गुजारा करता है।अलग-अलग रहने के बाद भी बहू और सास में रोजाना झगड़ा होता रहता था। सास पर चाकू से हमला करने के बाद बहू पीहर भाग गई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। एक माह बाद वह पकड़ में आई। बहू के खिलाफ सास ने मामला दर्ज कराया था।