ना एफआईआर और ना ही जांच... ढाबा मालिक-नौकरों के कपड़े उतरवाए

ना एफआईआर और ना ही जांच... ढाबा मालिक-नौकरों के कपड़े उतरवाए

भरतपुर लॉकडाउन के दौरान चौबुर्जा स्थित राज होटल के मालिक और उसके दो नौकरों को पुलिस द्वारा पकड़ कर ले जाने और हवालात में बंद करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर व्यापारियों में काफी आक्रोश है। उनका आरोप है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के नाम पर प्रशासनिक अफसरों द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

पृथ्वीपुरा में बारिश से अव्यवस्था का आलम (यह भी पढ़ें)

शनिवार को राज होटल के मालिक और नौकरों के साथ पुलिस ने अपराधियों जैसा व्यवहार किया। जबकि न तो उनके खिलाफ किसी आपराधिक मामले की कोई रिपोर्ट थी और ना ही किसी तरह की एफआईआर। इसके बावजूद पुुलिस होटल मालिक और उसके दो नौकरों को जबरन कोतवाली ले गई। वहां उनके कपड़े उतरवाए और अर्द्ध नग्न हालत में उन्हें हवालात में बंद कर दिया।