कोरोना अलर्ट जिले में 364 सैम्पल में से 25 मरीज हुए पॉजिटिव

कोरोना अलर्ट जिले में 364 सैम्पल में से 25 मरीज हुए पॉजिटिव

जिले में प्रशासन की ओर से कोरोना गाइड लाइन की पालना के लिए लोगो को प्रेरित कर उन्हें मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंस की पालना की नसीहत भी दी जा रही है। कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि जिले में विगत 1 जनवरी से अब तक कुल 25 हजार 228 सैम्पल लिए गए हैं।

सोमवार को प्राप्त 364 सैम्पल की रिपोर्ट में से जिले में कुल 25 पॉजिटिव केस आए है। जिले के कुल पॉजिटिव केसेज की संख्या 2 हजार 546 है जिनमें से 2 हजार 32 मरीज रिकवर हो चुके हैं। वर्तमान में 513 एक्टिव केस है।